Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत लक्ष्मीनाथ एवं गंगाशहर प्रखंड...

Bikaner : बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत लक्ष्मीनाथ एवं गंगाशहर प्रखंड में पौधों का हुआ वृक्षारोपण

basic ad
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को लक्ष्मीनाथ प्रखंड एवं गंगाशहर प्रखंड में वृक्षारोपण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 80 पौधों का रोपण किया गया।
गंगाशहर प्रखंड का कार्यक्रम शिव मंदिर, एसबीआई बैंक के पास, उदारामसर में आयोजित हुआ, जबकि लक्ष्मीनाथ प्रखंड का वृक्षारोपण श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरानी जेल रोड, बीकानेर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया, फल-फूल तथा जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में ऋषि पारीक, तुषार सोनी, मोहित सोनगरा, हर्षित, सोमांशु भुच्चा, अनिरुद्ध, वासुदेव शर्मा, अंशुमन सोनी, धवल, चंद्रप्रकाश, तिलक सोनी, शौर्य, राजू जी, मुकुल रामावत एवं हेमंत सुथार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गंगाशहर प्रखंड द्वारा आयोजित पौधारोपण एवं वृक्षारोपण अभियान सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगठन की ओर से इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस वृक्षारोपण एवं पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक मोतीलाल शर्मा रहे, जिनके नेतृत्व एवं समन्वय में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।


ताजा खबर