Homeक्राइमRajasthan Crime : गोल्ड में निवेश के नाम करोड़ों की ठगी, महिला...

Rajasthan Crime : गोल्ड में निवेश के नाम करोड़ों की ठगी, महिला निदेशक को मुम्बई से किया गिरफ्तार

basic ad

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर हुई करोड़पति की ठगी के मामले में सफलता हासिल करते हुए गोल्डन लीजेंड लीजिंग और फाइनेंस लिमिटेड की निदेशक दिव्या सिंह कुशवाहा को मुंबई से गिरफ्तार किया है ।

 

जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए उपयोग किया जा रहे वर्चुअल मर्चेंट खातों के संचालन में कंपनी की भूमिका थी। इस मामलें की मुख्य आरोपी जयन्ता रॉय सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वही इस मामले में पूर्व में आरोपी इकबाल अहमद के खिलाफ अनुसंधान पूरा कर कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया जा चुका है। अब जयपुर की साइबर टीम मुंबई पहुंचकर कंपनी की निदेशक दिव्या सिंह कुशवाहा को विधिवत गिरफ्तार कर 5 दिन का पुलिस डिमांड लेकर फरार आरोपियों की भूमिका, डिजिटल साक्ष्यों तथा साइबर नेटवर्क के अन्य सदस्य के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है।

कैसे बिछाते थे ठगी का जाल
9 दिसंबर को जयपुर शिकायतकर्ता ने बताया उसे व्हाट्सएप के जरिए ट्रेडिंग में भारी मुनाफा का लालच देकर www.kdeonegold.net नामक फर्जी वेबसाइट पर निवेश करवाया और अलग-अलग बैंक व वर्चुअल खातों 12 करोड़ 9 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा करवा कर उसके साथ धोखाधड़ी की गई । इन साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया।

 

शुरुआत में वर्चुअल वॉलेट में लोगों को काल्पनिक मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीता और फिर लगातार अधिक निवेश करवाया गया । पीड़ित ने जब  अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आयकर, प्रोसेसिंग शुल्क, अकाउंट अनफ्रिज शुल्क और अन्य शुल्कों के नाम पर भी राशि ठगी गईं। करोड़ो रूपये जमा करवाने के बाद न तो निवेशित राशि लौटाई ना ही निकासी की अनुमति दी गई।



ताजा खबर