Homeक्राइमBikaner : पुलिस ने की इस होटल पर छापेमारी, ये संदिग्ध सामान...

Bikaner : पुलिस ने की इस होटल पर छापेमारी, ये संदिग्ध सामान हुआ बरामद

basic ad
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, जिले के अरजनसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित एक होटल वीर तेजाजी पर महाजन पुलिस और रसद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहीत करीब 650 लीटर संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रमों के साथ कीप और मापने के उपकरण भी बरामद किए गए।

पुलिस को होटल में संदिग्ध तरीके से पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाधिकारी भजनलाल लावा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी। मौके पर रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक मनीष अवस्थी भी पहुंचे और संयुक्त रूप से जांच की गई। तलाशी के दौरान करीब 650 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ, कई ड्रम तथा अन्य संबंधित सामग्री बरामद हुई। नियमानुसार जब्त सामग्री को महाजन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस और रसद विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं। पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण, उपयोग और उससे जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



ताजा खबर