


आपणी हथाई Bikaner न्यूज बीकानेर के लूणकरणसर के हंसेरा गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में चालक-परिचालक केबिन में फंस गए मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से केबिन में फंसे चालक-परिचालक को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर घायल चालक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया वहीं खलासी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


