

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर यूआईटी ने जयपुर रोड पर कल दो अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें आवासीय प्लॉट पर चल रहे कमर्शियल मोटार गैराज और बहुमंजिला कमर्शियल कंपलेक्स को सीज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर रोड अर्हम रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 5251 वर्ग मीटर की भूमि पर बहुमंजिला कंपलेक्स बनकर तैयार हो रहा था।

इसकी बेटरमेंट लेवी राशि 77.50 रुपए के पेटे यूआईटी में सिर्फ 39 लाख जमा कराई गई। ऑडिट के दौरान जांच में बैटरमेंट लेवी राशि 1.81 करोड की आंकी गई।

यूआईटी ने संबंधित फॉर्म को बकाया चल रहे एक करोड़ 42 लाख रुपए जमा करने का नोटिस भी दिया बावजूद इसके राशि जमा नहीं कराने पर युआईटी ने कंपलेक्स को सीज कर दिया।
वहीं दूसरी ओर यूआईटी की कार्रवाई में वैष्णो धाम के पास उदासर के सूर्य विहार कॉलोनी में स्थित रमेश कुमार सुथार 26 27 व रविंद्र कुमार सुथार को 44 45 नंबर भूखंड आवंटित किए गए थे बिना अनुमति के इन भूखंडों पर मोटर गैराज की व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थी जिसके चलते यूआईटी ने इन पर कार्रवाई की।



