HomeबीकानेरBikaner: पदभार ग्रहण कर पहली बार बीकानेर आने पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल...

Bikaner: पदभार ग्रहण कर पहली बार बीकानेर आने पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल का हुआ स्वागत

आपणी हथाई न्यूज़, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार सांसद निर्वाचित होने और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर शुक्रवार प्रातः अर्जुनराम मेघवाल का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्री मेघवाल को पुष्प गुच्छ और फूलमालाएं भेंट की।

इस अवसर पर मेघवाल ने बीकानेर के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाताओं ने इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अगले 5 वर्षों में क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।



ताजा खबर