देश : बिड़ला ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग,कहा.. टाटा ही है असली भारत रत्न के हकदार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदेश : बिड़ला ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की...

देश : बिड़ला ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग,कहा.. टाटा ही है असली भारत रत्न के हकदार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,टाटा ग्रुप से जुड़े मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “भारत रत्न” देने की मांग की गई है। रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग उद्योगपति वेदांत बिड़ला ने की है। वेदांत बिड़ला,बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजी के मालिक है। वेदांत बिड़ला,यश बिड़ला ग्रुप से जुड़े हुए है। बिड़ला ने कहा है कि रतन टाटा जैसे दिग्गज उद्योगपति को इस तरीके से बूढ़े होते देखना बेहद तकलीफ देता है।

- Advertisement -Ads

बिड़ला ने कहा है कि रतन टाटा का योगदान भारत के लिए अतुलनीय रहा है, इसलिए वे भारत रत्न के असली हकदार है और भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न देना ही चाहिए। रतन टाटा को भारत रत्न देने के विषय में कोर्ट में भी याचिका लगाई गई थी,लेकिन कोर्ट ने याचिका को अस्वीकार कर कह दिया था कि कोर्ट सरकार को किसी व्यक्ति को भारत रत्न देने के लिए आदेश नही दे सकती है। रतन टाटा को भारत सरकार पदम् भूषण और पदम् विभूषण जैसे सम्मान पहले ही दे चुकी है। रतन टाटा ने गत दिनों असम में कैंसर हॉस्पिटल के उद्घाटन के अवसर पर सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे अब अपने जीवन के अंतिम वर्ष हेल्थ सेक्टर को देना चाहते है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर