
बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज ,नए साल की शुरुआत होते ही बॉलीवुड को झटका लगा है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रहे राजेंद्र कुमार की पत्नी शुक्ला कुमार के निधन की जानकारी सामने आई है। आपकों बता दे कि उनके बेटे कुमार गौरव भी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रह चुके हैं। कुमार गौरव की शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से हुई है।

शुक्ला कुमार के पति बॉलीवुड लीजेंड राजेंद्र कुमार का निधन करीब 35 साल पहले ही हो गया था। 12 जुलाई 1991 को 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। बताया जाता है कि वे कैंसर से पीड़ित थे,लेकिन उन्होंने इसके लिए किसी भी तरह की दवा लेने से इनकार कर दिया था।
10 जनवरी को होगी प्रेयर मीट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि शुक्ला कुमार की आत्मा की शांति के लिए 10 जनवरी को प्रेयर मीट रखी गई है इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलेब्स इस सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे, हालांकि शुक्ला कुमार का निधन क्यों हुआ? इसकी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।


