आपणी हथाई Breaking news ,बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में मामूली बात से शरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया की मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार नया शहर थाना क्षेत्र के बेणीसर बारी में बने पूजा पंडाल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया, आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवक इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और पत्थर बाजी की, पत्थर बाजी के चलते क्षेत्र में एकबारगी दहशत फैल गई और देखते ही देखते विवाद उग्र हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विवाद को शांत करवाने के लिए विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांत रहने की अपील की। स्थानीय लोग अब भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात है और माहौल को शांत किया गया है।


