BIKaner:सुबह हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में मिला शव - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBIKaner:सुबह हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार, दुर्घटनाग्रस्त...

BIKaner:सुबह हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में मिला शव

- Advertisement -Ads

आज सुबह बीकानेर के लूणकरणसर में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष है। गौरतलब है कि आज सुबह 7 बजे के आसपास मिनी ट्रक और कैंपर के बीच भीषण भिड़ंत हुई उस दुर्घटना में सुबह 3 लोगों के मौत की खबर सामने आई थी लेकिन दुर्घटना के लगभग 4 घंटे के बाद एक और मौत की खबर सामने आई है जिसे मिलाकर इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -Ads

मिली जानकारी के अनुसार सुबह हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की छानबीन नहीं की अगर पुलिस द्वारा उसी समय दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की छानबीन कर ली जाती तो शायद एक जान को बचाया जा सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में एक किशोरी का शव फल सब्जियों की पेटी के नीचे दबा मिला । हालांकि इस पूरे प्रकरण को लेकर छानबीन जारी है लेकिन यह बात भी सही है कि अगर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की छानबीन उसी समय कर ली जाती तो शायद युवती की जान बचाई जा सकती थी।

लूणकरणसर में सुबह हुए सड़क हादसे के बाद अब इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर