धर्म-धारा : हनुमान जयंती आज, बजरंग धोरा धाम में भरेगा भव्य मेला - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीधर्म-धारा : हनुमान जयंती आज, बजरंग धोरा धाम में भरेगा भव्य मेला

धर्म-धारा : हनुमान जयंती आज, बजरंग धोरा धाम में भरेगा भव्य मेला

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, श्री बजरंग धोरा धाम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य मेला भरेगा। बजरंग धोरा मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को बूंदी के प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया जाएगा।
श्री बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर ब्रजमोहन द्वारा हनुमान प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया है और भव्य दरबार सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में ध्वज पताका लगाकर लाइटों से मंदिर की सजावट की गई है।
समिति के सचिव आशीष दाधीच ने बताया कि मेले में बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा तथा साय आरती 7:45 बजे की जाएगी। मेले में लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
अनुज दाधीच ने बताया कि मेले पर भक्तों की सुविधा हेतु कार्यकर्ताओ की टीम तैनात रहेगी तथा दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु मंदिर व प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कार्यकर्ता व पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर