आपणी हथाई न्यूज, शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए प्रारम्भिक शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर की ऒर से एक नया आदेश जारी किया गया है।

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, बीकानेर के आदेशानुसार सभी शिक्षा विभाग के कर्मियों और शिक्षकों को इस आदेश में कहा गया है कि विभाग के सभी कर्मचारी सोशल मीडिया का उपयोग करतें वक़्त थोड़ी सी सावधानी -सतर्कता बरतें।
आदेशानुसार शिक्षा विभाग के कार्मिकों को अनैतिक,राष्ट्र विरोधी,अवांछित और संविधान विरोधी पोस्ट या कमेंट नहीं करने का आग्रह किया गया है।
मनोज रतन व्यास


