Homeखटाखट स्टोरीInd vs Eng 4th Test Day 2 : मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे...

Ind vs Eng 4th Test Day 2 : मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश टीम मजबूत स्थिति में, ऋषभ पंत-बेन स्टोक्स के खेल ने क्रिकेट प्रेमियों का जीता दिल

आपणी हथाई न्यूज,मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गईं है।
भारत की पहली पारी 358 रनों के स्कोर पर कल समाप्त हो गईं, ऋषभ पंत ने कल पैर में चोट के बावजूद फिफ्टी लगाई, पंत मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर 5 फिफ्टी लगा चुके है।

 

इंग्लिश टीम को ओपनर बेन डकैट और जैक क्रोली ने 166 रनों की शानदार शुरुआत दी। खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने 2 विकेट खोकर 225 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मौजूदा सीरीज के नंबर वन गेंदबाज बन गए है, स्टोक्स ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफड मैदान में भारत के 5 बैटर्स को आउट किया।

 

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज के 4 टेस्ट में अब तक 16 विकेट ले चुके है। स्टोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में 10-10 ओवर के लम्बे स्पैल डाल कर पूरे क्रिकेट जगत को हैरत में डाल दिया था।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर