आईपीएल 2022: हारा हुआ मैच फिर जीता गए कार्तिक,बेंगलुरु की राजस्थान पर जीत,कोहली का संघर्ष जारी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, January 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2022: हारा हुआ मैच फिर जीता गए कार्तिक,बेंगलुरु की राजस्थान पर...

आईपीएल 2022: हारा हुआ मैच फिर जीता गए कार्तिक,बेंगलुरु की राजस्थान पर जीत,कोहली का संघर्ष जारी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,कल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से शिकस्त दे दी। राजस्थान ने बेंगलुरु के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा था,जिसे बेंगलुरु ने 6 विकेट खोकर अंतिम ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर दिनेश कार्तिक ने 44 और शाहबाज अहमद ने 45 रन बनाएं। राजस्थान की ओर से बटलर ने 47 गेंदों पर 70 रनों की तेज पारी खेली। विराट कोहली का खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है, विराट सिर्फ 5 रन ही बना सके। आरसीबी के जीत के हीरो दिनेश कार्तिक रहे,कार्तिक ने महज 23 गेंदों पर 44 रनों की धुंआधार पारी खेली।आज आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुम्बई इंडियंस के बीच मैच होगा।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर