Politics : कांग्रेस के बड़े नेताओं का कल लगेगा जमावड़ा, सीएम गहलोत सहित सरकार के कई मंत्री बीकानेर में - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : कांग्रेस के बड़े नेताओं का कल लगेगा जमावड़ा, सीएम गहलोत...

Politics : कांग्रेस के बड़े नेताओं का कल लगेगा जमावड़ा, सीएम गहलोत सहित सरकार के कई मंत्री बीकानेर में

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल शाम 4:15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत बीकानेर पहुंच कर सीधे 4:30 बजे रविंद्र रंगमंच में आयोजित होने वाले एनएसयूआई स्थापना दिवस समारोह मे शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे और रविवार को सुबह जनसुनवाई कर नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

- Advertisement -Ads

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी बीकानेर पहुंच रहे हैं इसके अलावा शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी एवं एग्रो इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी सहित कई नेता कल बीकानेर में मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर