Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : उपचुनावों के बीच कांग्रेस नेता दुग्गड़ की सचिन पायलट से...

पॉलिटिक्स : उपचुनावों के बीच कांग्रेस नेता दुग्गड़ की सचिन पायलट से मुलाकात, बीकानेरी मिठाई से करवाया मुंह मीठा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर आने वाले दिनों में उप चुनाव होने है इसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी जैसी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

इसी के बीच सोमवार को बीकानेर के कांग्रेस नेता कौशल दुग्गड़ और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की बीच मुलाकात हुई। दुग्गड़ ने पायलट के निज आवास पर मुलाकात करते हुए सचिन पायलट का बीकानेरी मिठाई से मुंह मीठा करवाकर धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

पायलट से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता दुग्गड़ ने बीकानेर के राजनीतिक परिदृश्य व संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करते हुए आगामी उप चुनाव को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान दुग्गड़ के साथ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी,डालचंद मारू व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



ताजा खबर