Politics : रुपया लगातार गिर रहा,बीजेपी बनवा रही जनता के टैक्स के पैसों से महल : जोशी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : रुपया लगातार गिर रहा,बीजेपी बनवा रही जनता के टैक्स के...

Politics : रुपया लगातार गिर रहा,बीजेपी बनवा रही जनता के टैक्स के पैसों से महल : जोशी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बीजेपी कल अपने नवीन कार्यालय का उद्घाटन करने जा रही है। उदघाटन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के हाथों होना। इससे पहले आमन्त्रण पत्र को लेकर एक विवाद सामने आ ही गया है।

- Advertisement -Ads

अब कांग्रेस के महासचिव आनंद जोशी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर शब्दों के बाण छोड़े है। जोशी ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस कार्यालय का उद्घाटन करने जा रहे हैं, उस पर लागत खर्च का विवरण भी जनता को दें। लाखों रुपए की लागत से बने कार्यालय का शुभारंभ करने से पहले ये तो सोचा होता की आज भाजपा की कुनीतियों की वजह से देश बुरे हालात में है।

आज रुपया लगातार गिर रहा है। देश में गरीबी का स्तर चरम पर है। जहां देश की भोली भाली जनता के टैक्स के पैसे को लूट कर भाजपा ने ऐसे महल बनाए हैं, वहां जनता भाजपा की नीव हिला देगी। विदाई का समय कांग्रेस का नहीं केंद्र से आपका आ गया है। नड्डा साहब नफरत की राजनीति करके देश को गुमराह करने वालों को जनता ने सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। आपके कार्यकर्ताओं को आफिस मुबारक, मगर आपकी वजह से जिनके घर उजड़ गए हैं, उनके घरों के बारे में भी सोचा कीजिए।

जोशी ने कहा कि जिला भवन में तो जमानत लिए हुए अध्यक्ष विराजमान होंगे। जो कल तक कहते थे गहलोत तेरी पुलिस से हम नही घबराते, ऐसे नारे लगाने वाले गिरफ्तारी के डर से जमानत पर हैं और बाकी कार्यकर्ताओं की जमानत की अर्जी विचाराधीन है। लगता है, आप किसी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ नही अपने अपराधिक कार्यकर्ताओं के अड्डे का शुभारंभ करने आए हैं, जो कि बड़े शर्म की बात है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर