
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें में आगामी 30 अगस्त को श्रीपुनरासर गांव में मेला भरा जाएगा। इसी को लेकर पदयात्रियों की सेवा के लिए पूरे रास्ते में भण्डारे और सेवाएं भी लगेगी। इसी को लेकर अब बीकानेर आईजी हेमंत कुमार शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 28.08. 2025 से 30.08.2025 तक पुनरासर हनुमान जी मेला ग्राम पुनरासर जिला बीकानेर में जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं हेतु मार्ग में जगह जगह सेवादाताओ के द्वारा अनेक तरह की सेवा लगायी जायेगी ।
इस संबंध में सभी सेवा-दाताओ को सूचित किया जाता है कि आप द्वारा सेवा जिस थाना क्षेत्र (पुलिस थाना नापासर/सेरूणा) में लगायी जा रही है, उसी थाना क्षेत्र में वाहनो के आवागमन हेतु पास बाबत आवेदन किया जाये एवं कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के द्वारा पुनरासर मेला मार्ग में सामान लाने व ले जाने के लिये प्रत्येक सेवा के लिये सिर्फ 02 वाहनो के ही वाहन पास जारी किये जायेंगे।
सेवादाताओ के द्वारा जिस पुलिस थाना क्षेत्र (पुलिस थाना नापासर/सेरूणा) में सेवा लगायी जा रही है, उसी संबंधित पुलिस थाना में वाहन अनुमति पास हेतु वाहन संबंधित संपूर्ण कागजात जमा करवाने है एवं संबंधित थाना क्षेत्र के द्वारा जमा करवाये गये वाहन संबंधित कागजात चैक किये जायेगे व वाहन के संबंध में कागजात पूर्ण होने की स्थिति में ही वाहन अनुमति पास जारी होगे।
यातायात पुलिस सभी सेवा-दाताओ को यातायात नियमों की पालना करने की अपील करती है एवं सुगम यातायात संचालन में सहयोग की आशा करते है।


