Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : 22 वर्षीय किन्नर ने रचाई 28 वर्षीय युवक से शादी,...

Rajasthan : 22 वर्षीय किन्नर ने रचाई 28 वर्षीय युवक से शादी, अब हो रही शादी की चर्चा : पढ़ें पूरी खबर

basic ad

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के बारां जिलें से एक खबर सामने आई है जिसमें एक 28 वर्षीय युवक ने 22 वर्षीय किन्नर को अपना जीवनसाथी चुना है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बारां जिले के देवरी निवासी रेशमा उर्फ सोनू जंगम और मध्यप्रदेश के गुना जिले के रहने वाले 22 वर्षीय सागर राजपूत ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली है।

बताया जा रहा है कि करीब नौ माह पहले हुई जान पहचान प्यार के बाद शादी में तब्दील हो गई। ये भी सामने आया है कि इस रिश्ते को लेकर दोनों के परिवारों ने अपनी सहमति दे दी हैं। दोनों की मुलाकात नौ माह पहले मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुई थी। जो धीरे-धीरे बातचीत के साथ प्रेम संबंध में बदल गई । इसके बाद कुछ समय तक दोनों गुना जिले में साथ रहे और पिछले कुछ समय से देवरी आकर रहने लगें। राजस्थान में अब इस शादी की चर्चा हो रही है कई लोग इस शादी को लेकर उचित-अनुचित की धारणा प्रकट कर रहे है।



ताजा खबर