राजस्थान : तीन दशक बाद हाउसिंग बोर्ड को मिलेंगे नए स्थायी कर्मचारी, बेरोजगारों के लिए बड़ा मौका - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : तीन दशक बाद हाउसिंग बोर्ड को मिलेंगे नए स्थायी कर्मचारी,...

राजस्थान : तीन दशक बाद हाउसिंग बोर्ड को मिलेंगे नए स्थायी कर्मचारी, बेरोजगारों के लिए बड़ा मौका

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,पूरे तीन दशक के बाद हाउसिंग बोर्ड में नई भर्तियों की घोषणा हुई है। जयपुर में हुए हाउसिंग बोर्ड के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर पवन अरोड़ा ने 311 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया। साल 1992 से हाउसिंग बोर्ड में कोई नई भर्ती हुई है। कमिश्नर अरोड़ा के मुताबिक नई भर्ती के लिए वित्त मंत्रालय से भी मंजूरी मिल चुकी है। 311 पदों में से 48 पद प्रोजेक्ट इंजीनियर,100 पद जेईएन,50 पद जूनियर अकाउंटेंट,18 पद सूचना सहायक,38 पद टाउन प्लानिंग शाखा के लिए आरक्षित किए गए है। जल्द ही विज्ञप्ति और परीक्षा दिनांक भी घोषित की जाएगी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर