Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : दसवीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 5670 पदों पर...

Rajasthan : दसवीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 5670 पदों पर निकली सरकारी भर्ती,शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान उच्च न्यायालय ने चपरासी (Class IV) भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है। इसमें जिला न्यायालयों, कानूनी सेवा प्राधिकरणों और उच्च न्यायालय में कुल 5,670 पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक है और आवेदन करने की सोच रहे है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी वैकेंसी 2025 ऑनलाइन आवेदन का लिंक हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून से 26 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार के लिए ये पात्रता आवश्यक

1 जनवरी 2026 तक आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

कम से कम 10वीं (माध्यमिक) पास होना आवश्यक है, जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हो।

उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए, साथ ही राजस्थान की संस्कृति की समझ भी आवश्यक है।

ऑनलाइन शुल्क राशि

सामान्य और क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान से बाहर के आवेदक – 750 रुपये। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर/ एससी/एसटी के अभ्यर्थी – 600 रुपये और राजस्थान के एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक – 450 रुपये जमा करने होंगे।



ताजा खबर