HomeबीकानेरRajasthan : छात्राओं से यौन दुराचार के आरोप के बाद व्याख्याता निलंबित,...

Rajasthan : छात्राओं से यौन दुराचार के आरोप के बाद व्याख्याता निलंबित, शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश,विभागीय जांच भी होगी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के भीलवाड़ा जिलें की एक स्‍कूल की छात्राओं से यौन दुराचार, अभद्र व्‍यवहार का एक मामला सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूली व्याख्याता पर कड़ा एक्शन लेते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस टीचर पर छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड करने के आरोप लगने के बाद भूगोल विषय के व्‍याख्‍याता विनय कुमार अवस्‍थी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए है।

इस आदेश के अनुसार, राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यायाल बरडोद (भीलवाडा) वर्तमान कार्यव्‍यवस्‍थार्थ महात्‍मा गांधी राजकीय विद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर के खिलाफ उनकी पत्‍नी की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायत के साथ साक्ष्‍य भी प्रस्‍तुत किए गए है। व्‍याख्‍याता अवस्‍थी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। निलंबनकाल के दौरान व्‍याख्‍याता का मुख्‍यालय कार्यालय मुख्‍य ब्‍लॉक शिक्षा अधिकारी शाहबाद, बारां रहेगा।



ताजा खबर