Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : जिलें, संभागों की घोषणा के बाद कई मंत्री और विधायक...

Rajasthan : जिलें, संभागों की घोषणा के बाद कई मंत्री और विधायक हुए खुश,पर इस विधायक ने मांग पूरी नही होने पर इस्तीफा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कल के बजट भाषण रिप्लाई में 19 जिले और तीन सम्भाग बनाए जाने पर कांग्रेस के अनेक नेता खुश है और नए जिलों के स्थानीय नेता गहलोत का आभार प्रकट कर रहे है वही गहलोत के कल की घोषणा से कांग्रेस के अनेक नेता नाराज हो गए है। तिजारा से कांग्रेस विधायक संदीप यादव ने तो रीजनल डेवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यादव पहले बसपा में थे और कुछ समय पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। विधायक यादव भिवाड़ी को जिला घोषित न किए जाने पर नाराज है। यादव ने कहा कि उन्होंने बिना शर्त गहलोत सरकार को समर्थन दिया था लेकिन भिवाड़ी को जिला न बनाकर हमारे लोगो की उम्मीदों पर मुख्यमंत्री ने पानी फेर दिया है। यादव ने गहलोत से कल ही मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। गहलोत ने भिवाड़ी को जिला न बनाकर खैरथल को जिला बनाया है इसी बात से विधायक यादव नाखुश और अपना इस्तीफा दिया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर