Fourth Grade Exam 2025 आपणी हथाई न्यूज, कल दी गईं आपणी हथाई की खबर के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड कल जारी नहीं हुए और फिर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि देर रात तक हर अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा और वैसा ही हुआ।
कल देर रात दस बजे के आसपास चतुर्थ श्रेणी के फॉर्म भरे युवाओं के मोबाइल नंबर पर मैसेज आया और मैसेज में रोल नंबर और शहर का नाम तक दिया हुआ है। अब अभ्यर्थी आराम से चतुर्थ श्रेणी भर्ती के एडमिट कार्ड निकाल सकते है, खबर लिखें जाने तक कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट बहुत बिजी नजर आ रही थी।
25 लाख के करीब आवेदन होने के कारण साईट का बिजी होना स्वभाविक है, बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि अभ्यर्थी थोड़ा इंतज़ार कर आराम से अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकते है। चतुर्थ श्रेणी एग्जाम करीब 54 हजार पदो के लिए 19 से 21 सितंबर के बीच आयोजित होगा।
मनोज रतन व्यास


