Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर तबादलों को लेकर आई ये खबर, क्या बोलें...

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर तबादलों को लेकर आई ये खबर, क्या बोलें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Ads

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में भाजपा की सरकार को आये अब लगभग दो वर्ष होने को है। इस बीच इन दो वर्षों में शिक्षकों के तबादलों की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है हालांकि अब तक टीचर्स की ये लंबित मांग सिरे नही चढ़ पाई है।

अब बुधवार को लक्ष्मणगढ़ दौरे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक बयान ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों में तबादले होने की उम्मीद जगाई है। शिक्षा मंत्री ने इस मामलें पर कहा है कि शिक्षकों के दूसरे जिलों में जाने पर उनकी वरीयता समाप्त हो जाती हैं ,वे ऐसा नही चाहते है।

इस मामलें को लेकर सरकार संवेदनशील है और शिक्षकों की समस्याओं पर विचार कर रही है ,जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा

Ads

ताजा खबर