आपणी हथाई राजस्थान मौसम न्यूज, राजस्थान में इन दिनों बारिश का सैलाब नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वही कई जिलों में अति भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी है। इसी बीच अब IMD ने फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में 8 से 12 सितंबर तक राजस्थान के कई संभागों में तूफानी बारिश हो सकती है। वहीं आज 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी है।
इन जिलों में 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक अलर्ट
8 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।
वहीं 9 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में अलर्ट जारी हुआ है।
10 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट।
11 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट।
12 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में बारिश का अलर्ट।


