
आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों मानसून का दौर चल रहा है जिसके चलते राजस्थान में कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। वही कुछ शहरों में अब भी गर्मी और उमस से छुटकारा नही मिल पा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घण्टों में राजस्थान में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की माने तो अजमेर ,ब्यावर ,भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू ,डीडवाना-कुचामन जयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली ,फलोदी, राजसमंद ,सीकर ,टोंक में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने तेज हवाएं और गरज के साथ मध्यम से भारीबारिश होने की संभावना है।


