

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इस बार नौतपा उतना नही तप पाया जितना बीते वर्षो में तपा था लिहाजा इस बार गर्मी के मौसम में गिरावट दर्ज हुई। इस बार देश में मॉनसून 18 दिन पहले ही पहुंच जाएगा। जिसके चलते मौसम खुशनुमा बने रहने की उम्मीद हैं।

अब मौसम विभाग ने 2 से 4 जून को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वही प्रदेश के अधिकतर जिलों में 2 से 4 जून तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को राज्य के 28 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केवल सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और पाली को छोड़कर बाकी सभी जिलों में खराब मौसम का असर दिखेगा।



