
आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार ने 9 और 10 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दो दिनों के लिए महिलाओ के लिए राजस्थान रोड़वेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह घोषणा की है, इस घोषणा से राजस्थान की करीब साढ़े आठ लाख महिलाएं लाभान्वित होगी और राज्य सरकार पर करीब 14 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। राजस्थान के भीतर चलने वाली सभी नॉन AC गाड़ियों में मुफ्त सफर की सुविधा महिलाओ को मिलेगी। ऑल इंडिया परमिट की बसों पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।
मनोज रतन व्यास


