HomeबीकानेरSports: ढिंगसरी गांव की बेटियों ने राजस्थान का देश मे बढ़ाया मान,40...

Sports: ढिंगसरी गांव की बेटियों ने राजस्थान का देश मे बढ़ाया मान,40 साल बाद राजस्थान पहुंचा फाइनल में: पढ़े खबर

आपणी हथाई न्यूज़, कर्नाटक के बेलगांव में चल रही नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर- 17 बालिका वर्ग में राजस्थान टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल मुकाबले में सिक्किम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में सिक्किम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की। जिसमे महत्वपूर्ण भूमिका ढींगसरी गांव की तीन बेटियों ने एक-एक निर्णायक गोल करके निभाई।फुटबॉल टीम की 22 खिलाड़ियों में बीकानेर के ढींगसरी (नोखा) की 12 बेटियां भाग ले रही है। मैदान में खेलने वाली सभी 11 बेटियां बीकानेर के ढींगसरी (नोखा) की है।

40 वर्षों बाद यह गौरवमयी क्षण आया है जब राजस्थान की कोई महिला टीम फाइनल में पहुंची है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए नोखा के पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई ने कोच विक्रम सिंह राजवी, अभिषेक विंसेंट हैरी व सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं फाइनल मुकाबले में सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।



ताजा खबर