HomeबीकानेरSports : केशव बिस्सा को स्ट्रांग मेन और स्वाति पंवार स्ट्रांग वुमेन...

Sports : केशव बिस्सा को स्ट्रांग मेन और स्वाति पंवार स्ट्रांग वुमेन का खिताब

आपणी हथाई न्यूज ,पूर्व इंडिया टीम के कोच दिवंगत प्रवीण व्यास (कोच साहब) की स्मृति में द्वितीय जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन रंगाज फिजिकल इंस्टीट्यूट में हुआ । जिसमें 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में केशव बिस्सा ने 325 किलोग्राम वजन उठाकर स्ट्रांग मेन व स्वाति पंवार ने 152 किलोग्राम उठाकर स्ट्रांग वूमेन का खिताब जीता।

इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता डायरेक्टर राम-विनोदजी शर्मा और आयोजन सचिव भुवनेश व्यास ने किया। निर्वाचक की भूमिका में शकील अहमद, नवरतन रंगा, कपिल सिंह, मोहित शर्मा, बाल किशन, करण रहे व बलराम सुथार का रहे।



ताजा खबर