देश-दुनिया: आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना जवाहिरी ने उगला भारत के खिलाफ जहर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, November 16, 2025
Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया: आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना जवाहिरी ने उगला भारत के खिलाफ...

देश-दुनिया: आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना जवाहिरी ने उगला भारत के खिलाफ जहर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आतंकी ओसामा बिन लादेन द्वारा 1988 में शुरू किए थे आतंकी संगठन अलकायदा ने अब भारत में जहर घोलने का काम शुरू कर दिया है। आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद के बहाने भारत के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है।

आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने भारत के लगभग 9 मिनट का एक वीडियो जारी कर कहा, ‘हमें मूर्तिपूजक हिंदू लोकतंत्र की मृगतृष्णा से छले जाने को रोकना होगा।’ अरबी भाषा में जारी किए गए इस वीडियो में जवाहिरी ने भारतीय मुसलमानों को भड़काने की पूरी कोशिश की है। कर्नाटक महिला विवाद के दौरान सुर्खियों में आई लड़की मुस्कान की तारीफ करते हुए आतंकी जवाहिरी में अरबी भाषा में शायरी भी कही।

अलकायदा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में जवाहिरी ने हिसाब पर पाबंदी लगाने वालों को इस्लाम का विरोधी बताते हुए जवाहरी ने कहा, ‘इस्लाम का दुश्मन एक है और वही है, जो हिजाब पर पाबंदी लगाता है और इस्लामी शरिया पर हमला करता है।यह इस्लाम पर,इसके मूल सिद्धांत,इसके कानून, इसकी आचार नीति और रीति-रिवाजों पर हमला है।’
मुस्लिमों की एकजुटता का आह्वान करते हुए जवाहिरी ने कहा, ‘‘हमें सिर्फ अल्लाह पर भरोसा करना चाहिए और एक दूसरे की सक्रियता से मदद करनी चाहिए।’

आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना जवाहिरी के वीडियो सामने आने के बाद भारतीय खुफिया एजेंसी चौकस हो गई है। आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा भारतीय मुसलमानों को भड़काने और भारत में अशांति पैदा करने की कोशिश की जा रही है जिसे भारतीय खुफिया एजेंसियां कभी कामयाब नहीं होने देगी। वही दूसरी तरफ वीडियो जारी होने के बाद छात्रा मुस्कान के पिता ने कहा कि वो और उनका परिवार भारत में शांति से रह रहे है। मुस्कान अभी पढ़ना चाहती है, नफरत फैलाने वालों को पता होना चाहिए कि इस भारत में सब आपसी भाई चारे और सद्भाव के साथ लोग रहते है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर