


आपणी हथाई बीकानेर संभाग न्यूज, श्रीगंगानगर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गश्त के दौरान बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो पुरुषों और एक महिला को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 82.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी धर्मप्रीत, हीरा सिंह और राजवीर कौर के रूप में हुई है, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचा जा सके। विजयनगर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा। साथ ही, पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।


