Bikaner : सूने पड़े बजरी खनन क्षेत्र होंगे आबाद,चार स्पॉट हुए चिन्हित, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सूने पड़े बजरी खनन क्षेत्र होंगे आबाद,चार स्पॉट हुए चिन्हित,...

Bikaner : सूने पड़े बजरी खनन क्षेत्र होंगे आबाद,चार स्पॉट हुए चिन्हित, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,किसी जमाने में बीकानेर के मोहता सराय,शिवबाड़ी,पटेल नगर और घड़सीसर इलाकों में बजरी खनन होता था,बरसो से इन स्थानों पर खनन बंद है और इन जगहों का कोई सदुपयोग भी नही हो रहा है। सुनसान पड़े ये क्षेत्र यूआईटी के अधीन है,अब इन चारों स्थानों पर बीकानेर जिला प्रशासन मल्टी लेवल पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाएगा।

- Advertisement -Ads

बीकानेर के कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के अनुसार यूआईटी को कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मल्टी लेवल पार्किंग का प्रोजेक्ट सौंपा गया है। यूआईटी की ओर से चारो खनन क्षेत्रों के लिए ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) भी जारी हो चुका है। मोहता सराय में करीब 30 हजार वर्गमीटर,पटेल नगर में 10 हजार वर्ग मीटर,शिवबाड़ी में 7700 वर्गमीटर और घड़सीसर में करीब 11 से 20 हजार वर्ग मीटर में मल्टी लेवल पार्किंग और व्यवासायिक कॉम्प्लेक्स बनेंगे। चारों स्थानों के बड़े प्रोजेक्ट्स से शहर में यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा और यूआईटी की माली हालत भी सुधरेगी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर