Homeखटाखट स्टोरीWeather: प्रदेश में  जारी है भारी बारिश का दौर, इस जिले में श्रद्धालुओं के...

Weather: प्रदेश में  जारी है भारी बारिश का दौर, इस जिले में श्रद्धालुओं के लिए जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Ads

आपणी हथाई Weather न्यूज, प्रदेश में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। भारी बारिश के चलत प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते पूर्वी रजस्थान  के कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, टोंक, चित्तौड़गढ़ और सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते कल जयपुर के आमेर किले में पर्यटकों व हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए आगामी आदेश तक हाथी की सवारी पर प्रतिबंध लगाया गया है वहीं  सवाईमधोपुर जिला कलेक्टर ने अतिवृष्टि एवं भारी बारिश के चलते श्रद्धालुओं से प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश यात्रा  को आगामी 2 दिन तक स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं।

बीकानेर में भी बीते दो दिनों से  मौसम सुहावना हो यखा है। आज सुबह से ही  कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Ads

ताजा खबर