Homeखटाखट स्टोरीWeather : मानसून की रफ्तार हुई सुस्त ! अब नए सिस्टम के...

Weather : मानसून की रफ्तार हुई सुस्त ! अब नए सिस्टम के साथ पश्चिमी राजस्थान में बरसेंगे बदरा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जिलों में बारिश ने तरबतर कर दिया । वही अब पिछले दो दिनों से कई जिलों में तापमान फिर से बढ़ गया है जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से सामना करना पड़ रहा है।

 

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई हैं जिसके चलते कई जिलों में उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। पुराने रिकार्ड्स से मिलान करे तो इस बार पिछली बार की तुलना में 136 प्रतिशत अधिक बारिश हुई हैं। अब 1 जुलाई से राजस्थान के 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

वही 2 जुलाई से मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम अब झारखंड की ओर पहुंच गया है जो जल्द ही पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा लिहाजा दो जुलाई से फिर बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। विशेष कर राजस्थान के बीकानेर,जैसलमेर और जोधपुर जैसे जिलों में 3 और 4 जुलाई को तेज अच्छी बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 6 जुलाई के बीच एल बार फिर मानसून सक्रिय होगा ऐसे संकेत मिल रहे है बारिश ला अगला दौर पूर्वी राजस्थान में अपना अधिक असर दिखायेगा। ऐसे में नए सिस्टम की सक्रियता से एक बार फिर लोग मौसम में राहत की अपेक्षा कर रहे है।



ताजा खबर