Homeब्रेकिंग न्यूजHaryana Kacche Karmchari News: सीएम सैनी ने दिया बड़ा झटका, हरियाणा में...

Haryana Kacche Karmchari News: सीएम सैनी ने दिया बड़ा झटका, हरियाणा में अब इन कच्चे कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Haryana Kacche Karmchari News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी खबर हैं। हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया हैं। दरसल हरियाणा सरकार ने सरकारी विभागों, बोर्ड- निगमों और विश्वविद्यालयों में में लगे कच्चे कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया हैं। हरियाणा सरकार का कहना हैं की कच्चे कर्मचारियों की जगह नई भर्तियाँ निकाल कर पक्के कर्मचारियों को रखा जाएगा।

पब्लिक डीलिंग और संवेदनशील पदों पर कच्चे कर्मचारियों को लगाने से भ्रष्टाचार की शिकायतों में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, जिसके चलते मुख्य सचिव के अधीनस्थ मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड- निगमों के प्रबंध निदेशक और मुख्य प्रशासक, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को संवेदनशील पदों की पहचान कर नियमित कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश जारी किए हैं.

आदेशों में बताया गया है कि 13 अगस्त 2021 को जारी निर्देश के मुताबिक संवेदनशील और वित्तीय मामलों से संबंधित पदों का प्रभार सिर्फ नियमित कर्मचारियों को सौंपा जाना चाहिए. किसी भी स्थिति में संविदा कर्मचारियों को इन पदों पर नियुक्त न किया जाए. मानव संसाधन और लेखा का काम सभी विभागों और संगठनों का अहम काम है.

कई जगहों पर अब भी संवेदनशील पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर तैनात व्यक्तियों को लगाया जा रहा है जो सरकारी निर्देशों का उल्लंघन है. निर्देश दिए गए हैं कि मानव संसाधन और लेखा से संबंधित सभी शाखाओं से संविदा कर्मचारियों को हटाकर नियमित आधार पर काम करने वाले ग्रुप ए, बी, सी व समकक्ष कर्मचारियों को कार्यभार सौंपा जाए.



ताजा खबर