Homeपॉलिटिकल पाटाAapni hathai exclusive: मोदी चुने गए NDA गठबंधन के नेता, शपथग्रहण 8...

Aapni hathai exclusive: मोदी चुने गए NDA गठबंधन के नेता, शपथग्रहण 8 जून को संभव,क्या अंकज्योतिष के कारण होगी 8 जून को शपथ?

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, अब से थोड़ी देर पहले NDA गठबंधन के दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपने गठबंधन का नेता चुन लिया है।NDA को चन्द्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
सूत्रों की माने तो चन्द्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ 9 जून की सुबह लेंगे, इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रही है कि मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

8 जून को शपथ लेने को अंक ज्योतिष से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि मोदी स्वयं 17 सितंबर को पैदा हुए है जिसका नंबर भी अंक ज्योतिष के हिसाब से 8 होता है।2024 का साल भी अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से आठ ही होता है, इसलिए हों सकता है कि मोदी 8 जून 2024 को शपथ ले,हालांकि इस विषय में अब तक ऑफिसियल घोषणा अब तक नहीं हुई है।

मनोज रतन व्यास



ताजा खबर