Homeखटाखट स्टोरीवायरलनामा : IIT टॉपर से IAS बनने के बाद अब बना क्लासिकल...

वायरलनामा : IIT टॉपर से IAS बनने के बाद अब बना क्लासिकल सिंगर ! ये अफसर अब कर रहा है म्यूजिक कॉन्सर्ट ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, सोशल मीडिया पर एक 38 सेकंड की रील खूब वायरल हो रही है जिसके बोल है… “वो भी अपने न हुए दिल भी गया हाथों से,ऐसे आने से तो बेहतर था न आना दिल का…”। इस वायरल रील को गाया है उभरते क्लासिकल सिंगर 38 वर्षीय कशिश मित्तल।

कशिश मित्तल IIT ग्रेजुएट है और महज 21 साल की उम्र में IAS बन गए थे, एक दशक तक कशिश चंडीगढ़ के SDM,अरुणाचल प्रदेश में डिप्टी कमिशनर और नीति आयोग में बड़े पद पर रहें। IIT परीक्षा में कशिश पूरे भारत में चार नंबर पर रहें थे और UPSC ऑल इंडिया रैंक 58 थी।

 

अब कशिश ने इंजिनियरिंग और प्रशासनिक अनुभव के बाद गायन को अपना करियर बनाने का लक्ष्य बना लिया है। कशिश अब देश भर में अलग अलग म्यूजिक शोज और फेस्टिवल में हिस्सा लेते है, कशिश की वायरल रील को मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। कशिश इन दिनों AI के साथ म्यूजिक प्रोडक्शन और गायकी में ध्यान लगा रहें है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर