Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ से BCCI बेचैन ! क्रिकेटर्स के...

स्पोर्ट्स : IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ से BCCI बेचैन ! क्रिकेटर्स के करीबियों के नाम सट्टेबाजी एप्स से जुड़े , हार्दिक, यशस्वी, ईशान और अर्शदीप….

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) अब आईपीएल में बढ़ते “गर्लफ्रेंड कल्चर” को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड खिलाड़ियों के साथ टीम होटल, बस और अन्य आधिकारिक गतिविधियों में मौजूद गर्लफ्रेंड्स को लेकर नए और सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहा है। इस मुद्दे पर जल्द होने वाली BCCI बैठक में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

आईपीएल 2026 के दौरान कई भारतीय क्रिकेटर अपनी महिला मित्रों के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए। इनमें Hardik Pandya, Ishan Kishan, Arshdeep Singh और Yashasvi Jaiswal जैसे खिलाड़ी शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड को चिंता इस बात की है कि कुछ मामलों में खिलाड़ियों के करीबी लोगों का नाम सट्टेबाजी प्रमोशन और विवादों से भी जुड़ चुका है।

सूत्रों के अनुसार BCCI अधिकारियों का मानना है कि खिलाड़ियों के परिवार और पत्नी के साथ रहने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गर्लफ्रेंड्स को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश होने जरूरी हैं। पहले आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स को टीम होटल में ठहरने की अनुमति नहीं थी, लेकिन समय के साथ यह एक सामान्य ट्रेंड बन गया।

बताया जा रहा है कि बोर्ड ने इस मामले पर एंटी करप्शन यूनिट से भी चर्चा की थी। वहीं से यह जानकारी सामने आई कि कुछ मामलों में “ऑफिशियली अनाउंस्ड गर्लफ्रेंड” को भी खिलाड़ियों के साथ रहने की अनुमति दी जा रही थी। इसके बाद BCCI ने इस पूरे सिस्टम की समीक्षा शुरू कर दी है।

संभावना जताई जा रही है कि आईपीएल के अगले सीजन से खिलाड़ियों के साथ रहने वाले लोगों को लेकर नई गाइडलाइन लागू की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो खिलाड़ियों की निजी गतिविधियों और टीम से जुड़े प्रोटोकॉल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 



ताजा खबर