Homeस्पोर्ट्सबड़ी खबर: भारत ने जीता चौथा कांस्य पदक, भारतीय हॉकी टीम ने...

बड़ी खबर: भारत ने जीता चौथा कांस्य पदक, भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता पदक

आपणी हथाई न्यूज़,कल भारत के लिए जहां ओलंपिक से बुरी खबर सामने आई वहीं आज पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देशवासियों के लिए कांस्य पदक जीतकर खुशियां मनाने का मौका दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने आज के मुकाबले में स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता है इस कांस्य पदक के साथ भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल चार कांस्य पदक जीत लिए हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन कांस्य पदक निशानेबाजी में जीते हैं वही एक कांस्य पदक हॉकी टीम ने जीता है। आपको बता दे पिछले टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था।



ताजा खबर