Bikaner : रविवार को बेसिक इंग्लिश स्कूल में आयोजित होगा विशाल निःशुल्क मेडिकल परामर्श शिविर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : रविवार को बेसिक इंग्लिश स्कूल में आयोजित होगा विशाल निःशुल्क...

Bikaner : रविवार को बेसिक इंग्लिश स्कूल में आयोजित होगा विशाल निःशुल्क मेडिकल परामर्श शिविर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर एपेक्स हॉस्पिटल और कम्युनिटी वेफेयर सोसायटी के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संयुक्त प्रयासों से एक निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित हो रहा है।

- Advertisement -Ads

कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वास्थ्य में लाभ मिले इसे लेकर रविवार यानि 14 दिसम्बर को बेसिक इंग्लिश स्कूल, व्यास पार्क के पास एक निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें डॉ सचिन चांडक, डॉ नीलेश नाम, डॉ अशोक पूनिया, डॉ श्रेयांश जैन और डॉ गुरजीत कौर अपनी सेवाएं देंगें। इस शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

शिविर में बीपी,शुगर और वजन की निःशुल्क जांच की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श भी मरीजों को निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर