
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के खाजूवाला में टेलर की दुकान में आग लग गई। वहीं लूणकरणसर के वार्ड नंबर 4 में भी आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार खाजूवाला के सोसाइटी रोड़ स्थित एक टेलर की दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।आग लगने से लगभग पूरी दुकान जलकर राख हो गई। वही लूणकरणसर के वार्ड नंबर 4 की कालबेलिया बस्ती के मकान में आग लग गई जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी मस्कतक बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। दोनों ही जगह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।




