
Bikaner आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर जिलें की पुलिस इन दिनों नशाखोरी और नशा बेचने वालों को लेकर काफी सख्ती बरत रही है। शनिवार को रणजीतपुरा पुलिस ने एक कार्रवाई कर अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान गज्जेवाला से करणेवाला रोड़ पर चक 25 KWD के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसे रुकने का इशारा किया गया।
इस इशारे को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास काले रंग के कट्टे में भूरे रंग डंठल और चूरा जैसा पदार्थ मिला। यह पदार्थ अवैध डोडा पोस्त था जिसका वजन 5.095 किलो ग्राम था। आरोपी की पहचान गज्जे वाला निवासी हनुमानाराम गोदारा के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगे की जांच की जा रही है।


