Homeखटाखट स्टोरीदेश:लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज से ठीक पहले आएगा भाजपा का ...

देश:लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज से ठीक पहले आएगा भाजपा का घोषणापत्र,5 लाख से ज्यादा सुझावों में से बनेगा भाजपा का संकल्प पत्र

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,लोकसभा चुनाव के लिए जहां कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है वही अब तक भाजपा का घोषणा पत्र जारी नही हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अपना चुनावी घोषणापत्र लोकसभा चुनाव के पहले फेज के 48 से 72 घण्टे पहले रिलीज करेगी। लोकसभा के फर्स्ट फेज का चुनाव 19 अप्रैल को होना है, इस हिसाब से भाजपा का चुनावी घोषणापत्र 16 या 17 अप्रैल को जारी हो सकता है।
भाजपा को चुनावी घोषणापत्र के लिए 5 लाख से ज्यादा सुझाव आए है। 40 हजार से ज्यादा सजेशन नमो एप पर मिले है। भाजपा का चुनावी घोषणापत्र किसानों,युवाओं,महिलाओं और गरीबो पर केंद्रित हो सकता है। भाजपा अपने चुनावी घोषणापत्र को संकल्प पत्र कहती है वही कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर