Homeखटाखट स्टोरीBollywood : करीना कपूर के दिवाली लुक में एक नेकलेस ने मचाया...

Bollywood : करीना कपूर के दिवाली लुक में एक नेकलेस ने मचाया बवाल, क्या करीना ने कर दी धार्मिक भावनाएं आहत ?

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर अपने फैशन और शाही अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दिवाली के मौके पर पति सैफ अली खान के साथ नजर आईं करीना ने अपने पारंपरिक और रॉयल लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, इस बार उनके पहनावे से ज्यादा चर्चा उनके गले में नजर आए एक खास नेकलेस की हो रही है। सोशल मीडिया पर इस आभूषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और कई यूजर्स करीना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

दिवाली सेलिब्रेशन के लिए करीना ने मशहूर डिजाइनर पुनीत बलाना का तैयार किया हुआ बेज रंग का कफ्तान पहना था। इस पर असली चांदी से बारीक हाथ की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग पगड़ी और आकर्षक आभूषणों के साथ पूरा किया। लेकिन उनके नेकलेस में जड़ा करीब 30 कैरेट का हरा पन्ना सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया। वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, इस पन्ने पर इस्लाम धर्म की पवित्र आयत ‘आयतुल कुर्सी’ खुदी हुई है, जिसे कुरान शरीफ की महत्वपूर्ण आयतों में गिना जाता है।

करीना के इस नेकलेस को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि धार्मिक रूप से पवित्र मानी जाने वाली आयत को फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहनना उचित नहीं है। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मामला बताते हुए नाराजगी जाहिर की, जबकि अन्य यूजर्स ने उनके फैशन चुनाव पर सवाल उठाए। देखते ही देखते करीना का दिवाली लुक सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस का विषय बन गया। हालांकि, इस मामले में करीना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

करीना के इस शाही लुक में एक और खास बात देखने को मिली। उन्होंने अपने निजी कलेक्शन से शादी के समय पहना हुआ गोल्ड चोकर भी इस मौके पर निकाला था। इसके अलावा उनकी पगड़ी पर सजी एक करीब 200 साल पुरानी शाही कलगी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस कलगी का संबंध सैफ अली खान के भोपाल के नवाबी परिवार से बताया जाता है।

ईका कल्चरल रिसोर्सेज एंड रिसर्च की संस्थापक दीप्ति ससीधरन के अनुसार, भोपाल के तत्कालीन नवाब हमीदुल्लाह खान को वर्ष 1921-22 में प्रिंस ऑफ वेल्स का मानद एडीसी नियुक्त किया गया था। इसी दौर में प्रिंस ऑफ वेल्स के शाही प्रतीक में मौजूद तीन पंखों की आकृति से प्रेरित होकर हीरे की एक शानदार कलगी तैयार करवाई गई थी। इसे मोतियों की चार कतारों से सजाया गया था। यह अनमोल शाही विरासत पहले नवाब हमीदुल्लाह खान के पास रही, इसके बाद उनकी बेटी बेगम साजिदा सुल्तान को मिली और फिर उनके नाती सैफ अली खान तक पहुंची। करीना ने इसी ऐतिहासिक कलगी को मोतियों से सजी पगड़ी के साथ पहनकर नवाबी विरासत की झलक पेश की।

अपने पूरे लुक को करीना ने स्मोकी आई मेकअप, काजल से सजी आंखों, न्यूड पिंक लिपस्टिक और चमकदार हाइलाइटर के साथ पूरा किया। एक ओर जहां उनके पहनावे और पुश्तैनी शाही आभूषणों की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर नेकलेस में आयतुल कुर्सी होने के दावे ने विवाद को जन्म दे दिया है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आई थीं।

 



ताजा खबर