Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट :कल टी टवेंटी वर्ल्डकप फाइनल पर सबकी नजरें, डु इट फॉर...

क्रिकेट :कल टी टवेंटी वर्ल्डकप फाइनल पर सबकी नजरें, डु इट फॉर द्रविड़ हो रहा ट्रेंड, विराट पर कोच द्रविड़ ने यह कहा

आपणी हथाई न्यूज, कल बारबेड्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी टवेंटी वर्ल्डकप फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत पिछले एक दशक से ज्यादा समय से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी जीत नहीं पाया है, कल सब भारतीयों की उम्मीद होगी कि भारत कल विजेता बने।

यह टी टवेंटी वर्ल्डकप टीम इण्डिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का बतौर कोच लास्ट आसाइनमेंट है। टीम इण्डिया के सभी खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ के लिए यह कप जीतना चाहते है। पूर्व क्रिकेटर और लाखों फैंस भी सोशल मीडिया पर कल के मैच के लिए लिख रहें है “Do it for Dravid”।कल का फाइनल मैच कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी आखिरी टी टवेंटी इंटरनेशनल मैच हो सकता है।

मैच से पूर्व आज कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हम पिछले साल का वन डे वर्ल्डकप फाइनल और टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हार चुके है, कल उम्मीद है सब कुछ प्लान के अनुसार होगा और किस्मत भी साथ देगी। विराट कोहली की फॉर्म पर राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनका ऐटिटयुड और इंटेंट एकदम सकारात्मक है, बस एक बड़ी पारी का इंतजार है शायद वो कल आ जाए।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर