Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट :गुड न्यूज के इंतजार में रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया नहीं गए,कल रात...

क्रिकेट :गुड न्यूज के इंतजार में रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया नहीं गए,कल रात बेटे के जन्म के साथ हिटमैन दूसरी बार बने पिता

आपणी हथाई न्यूज, भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रहें बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे, रोहित अभी भारत में ही है और दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

रोहित ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं गए है उसकी वजह भी अब सामने आ गई है। रोहित शर्मा भारत में अपनी गर्भवती पत्नी रितिका की देखभाल के लिए रुके है और कल रोहित शर्मा को बिग गुड न्यूज भी मिल गई। कल रात रोहित की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।

रोहित की शादी को नौ साल हुए है और उनकी पहले एक बेटी समायरा है। रोहित के दूसरी बार पिता बनने पर टीम इंडिया के टी टवेंटी टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा, संजू सैमसन समेत अनेक साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर