Homeखटाखट स्टोरीजन जागृति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू

जन जागृति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू

नोखा के जन जागृति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘द स्टेनो स्कूल’ परिसर में बुनियादी कम्प्यूटर साक्षरता के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर बेसिक कोर्स प्रारम्भ किया गया। कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर श्री श्याम सुंदर लिम्बा ने पहले दिन उपस्थित छात्र- छात्राओं को कम्प्यूटर से सम्बन्धित सामान्य जानकारी प्रदान की एवं वर्तमान युग मे कम्प्यूटर के महत्व से अवगत करवाया।
संस्थान के अध्यक्ष श्री गजानंद प्रजापत ने बताया कि संस्थान की ओर से कक्षा 1 से 5 तक जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के छात्रों को शिक्षण करवाया जा रहा है ताकि शिक्षा से दूर एवं पिछड़े बालक – बालिकाओं को बुनियादी शिक्षा उपलब्ध हो सके। संस्थान की ओर से जरूरतमंद छात्रों को कम्प्यूटर कोर्स भी करवाया जा रहा है।

http://*यात्री ट्रेन में भूल गया गहनों से भरा बैग, चल टिकट निरीक्षक राजीव जोशी ने दो घंटे के भीतर…* https://aapnihathai.com/2022/10/passenger-forgot-a-bag-full-of-jewelry-in-the-train-moving-ticket-inspector-rajiv-joshi-found-it-within-two-hours/



ताजा खबर