
आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 50 हजार से ज्यादा पदो पर होने वाली फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा (चपरासी भर्ती ) का विस्तृत शेड्यूल और दिशा निर्देश जारी कर दिए है।
बोर्ड के द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार चपरासी भर्ती परीक्षा अगले माह 19 से 21 सितंबर के बीच आयोजित होगी। 3 दिनों में हर दिन दो शिफ्ट्स के हिसाब से 6 शिफ्ट्स में परीक्षा सम्पन्न करवाई जाएगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच होगी और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे के बीच होगी। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड बाद में बताया जाएगा, रोल नंबर बोर्ड की वेबसाईट पर आने की तारीख भी जल्द बताई जाएगी, इस पेपर में भी प्रश्न हल करने के लिए 5 विकल्प मिलेंगे,पांचवा विकल्प उत्तर न देने के लिए होगा,इस काम के लिए अलग से 10 मिनट भी दिए जाएंगे।
मनोज रतन व्यास


